ट्रोले के बे्रक लगाने से घुसी जीप
आधा दर्जन की मौत, 12 घायल
जयपुर। चाकसू थाना इलाके में भात लेकर जा रहे एक परिवार के लोगों की खुशियां उस वक्त गम में तब्दील हो गई जब रामपुर नाला मोड़ पर एक जीप आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी।
एकाएक हुए इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 जने घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर दो जनों की मौत हो गई जबकिचार अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। ये लोग टोंक रोड स्थित सहदरिया गांव से भात लेकर ठांडेला गांव जा रहे थे। घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
टोंक रोड स्थित रामपुरा नाले के पास एक ट्रोले ने अचानक बे्रक लगा दिए जिससे उसके पीछे चल रही जीप ट्रोले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर दो लोगों ने माके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में दो जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चाकसू अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान एक जने ने दम तोड़ दिया। मृतकों में धर्मराज(12) पुत्र राजू सेन, परमा देवी(50) पत्नी रुपनारायण, पुरखीदेवी सेन और रामकिशन सेन, अंकिता शामिल हैं। पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 comments:
Post a Comment