Thursday, 23 April 2015

गलता कुंड में तैरती मिली युवक लाश

लाश 2-3 दिन  पुरानी , पानी के रहने के कारण शव में सूजन आई
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही, पुलिस जुटी शिनाख्ती के प्रयास में  
जयपुर ।  गलता गेट थाना इलाके में स्थित गलता तीर्थ के कुंड में गुरूवार सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहींं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर  दी है।
पुलिस  के अनुसार गलता तीर्थ के मर्दाना कुंड में  सुबह करीब 8 बजे एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस का मानना है कि यह लाश 2-3 दिन  पुरानी है और पानी के रहने के कारण शव में सूजन आ गई है। मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसकी उम्र 35 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates