Thursday, 23 April 2015

आरबीएम अस्पताल में फायरिंग


अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड एसआई पर की फायरिंग  पुलिस को मिले अस्पातल से दो खालीखोल बरामद
अस्पताल में मंची हडकम्प, मौके से फरार हुए बदमाश
पुरानी रजिंश के चलते की थी फांयरिंग 
जयपुर। भरतपुर जिले के मथुरागेट थाना इलाके में स्थित आरपीएम अस्पताल में बुधवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए।
बदमाशों ने यह फायरिंग अस्पताल में भर्ती एक रिटायर्ड एसआई पर की थी। बदमाशों ने अस्पताल मे तीन फायर किए, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
 थानाधिकारी सूरज मीणा ने बताया कि चिकसाना निवासी रिटायर्ड उपनिरीक्षक मानसिंह गुर्जर और उनके पड़ौसियों के बीच किसी पुरानी रंजिश के लेकर विवाद चला रहा था। इसी विवाद के चलते तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें मानसिंह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल के वार्ड नम्बर 2 में भर्ती करवाया। मानसिंह के अनुसार देर रात करीब 2.10 बजे हथियार बंद छह बदमाश अस्पताल में घुसे और मानसिंह को ढूढ़ना शुरू कर दिया। इसके बाद वह वार्ड नंबर 2 में घुसे और बेड पर सो रहे मानसिंह पर फायर कर दिया। लेकिन बदमशों का निशाना चूक गया और गोली पास में रखे लॉकर पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर बदमाश अस्पताल में फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो खालीखोल बरामद कर लिए। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates