Friday, 17 April 2015

राजधानी में सुरक्षित नहीं रही हैं महिलाए

महिला हिंसा का बढ रहा है ग्राफ
दो युवक जबरदस्ती घर में घुसे और किया दुष्कर्म का प्रयास
जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र में दो युवक जबरदस्ती एक महिला के घर में घुसे और दुष्कर्म करने का प्रयास किया । महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के एक महि

करवाई है कि उसके मकान में दो युवक जबरदस्ती अंदर घुस आए तथा उसके कपडे फाड दिए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बीच बचाव के लिए उसके बच्चे आ जाने के कारण दोनों युवकों ने उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की तथा पीटते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल लाए तथा सबके सामने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि दोनों युवक जितेन्द्र और राजपाल आसपास के ही रहने वाले हैं और महिला से पुरानी रंजिश रखते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।
ला ने शिकायत दर्ज

आपसी कहासुनी के बाद  महिला की पिटाई 
इसी तरह से एक मामला ब्रह्मपुरी इलाके में हुआ जहां कुछ लोगों ने आपसी कहासुनी के बाद एक महिला की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा खोर में ब्राह्मणों के मौहल्ले में गुरुवार को आपसी विवाद के बाद छाजूराम, विनोद, हेमराज और उसके परिवार की महिलाओं ने एकराय होकर रमादेवी की पिटाई कर दी। इसके कारण उसके चोटें आई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोस्ती से मना किया तो युवती पर तेजाब फैंकने की दी धमकी 
तीसरी घटना रामगंज इलाके में हुए जहां एक व्यक्ति ने युवती के मोबाइल पर फोन कर उसके समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रखा तथा उसके लिए मना करने पर तेजाब फैंकने की धमकी दी। दिनभर दहशत में गुजारने के बाद युवती ने परिजनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार घाटगेट इलाके की निवासी एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एक अज्ञात युवक बार बार उसके मोबाइल पर फोन कर रहा है तथा उससे दोस्ती का दवाब डाल रहा है। उसने उससे दोस्ती के लिए मना कर दिया तो उसने युवती पर तेजाब फैंकने की धमकी दी तथा दो दिनों में पांच लाख रुपए की व्यवस्था करने के लिए कहा। पीडि़ता ने बताया कि अज्ञात आरोपी उसके घर से पांच लाख रुपए की रंगदारी भी मांग रहा है तथा रुपए नहीं देने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

युवक ने की महिला से छेड़छाड़ 
चौथी घटना झोटवाड़ा इलाके में हुई है जहां एक महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला का झोटवाडा में फलैट है और गुरुवार को जब वह फलैट पर आई तो वहां मनोज पारीक नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर उसने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई।




0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates