Friday, 17 April 2015

दो पड़ोसी युवकों ने की बुजुर्ग की हत्या

डूगंरपुर। जिले के दोवड़ा थाना इलाके में गुरुवार की रात पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने शराब नशे में हुए  झगड़े में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी  और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया । मृतक के परिजनों के आधार पर लोगों के खिलाफ  नामजद मुकदमा  दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


थानाधिकारी भगवान लाल बुनकर ने बताया कि थाना इलाके में स्थित वस्ती गांव में रहने वाले मोहन प्रेम कटारा की पड़ोस में रहने वासुदेव व उसके भाई देवीलाल से पुरानी रजिंश चल रही थी। इसके चलते रात को शराब के नशे में वासुदेव व उसके भाई देवीलाल आए और बिना किसी बात के मृतक से झगड़ा करने लगे और झगड़ा इतना बढ गया कि दोनों युवकों ने लात-घुसे व धक्का-मुक्की करते हुए नीचे गिरा दिया और पीट-पीट कर अधमरा कर फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पैर के घुटने व हाथ में चोट के निशान है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates