Thursday, 16 April 2015

नौकरों ने लगाई लाखो की चपत

-स्टोर मैनेजर खुर्दबखुर्द किया माल
-ज्वैलरी शोरूम की कर्मचारी चोरी में गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी के दो अलग-अलग थााना इलाकों में बुधवार को दो अलग-अलग मामलो में पुलिस ने मोबाइल कंपनी व ज्वैलरी शोरूम में काम करने वाले दो जनों के खिलाफ गबन व चोरी का मामला दर्ज हुआ है।
पहला मामले में जवाहर नगर थाना इलाके में स्थित मोबाइल कंपनी के स्टोर मैनेजर ने लाखों रुपए का मामल खुर्दबखुर्द कर दिया। इसी तरह आम्रपाली सर्किल स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में काम करने वाली युवती को जेवरात चोरी करते पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक स्र्माट फोन की कंपनी के हैड विशाल चुग ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि पंचवटी सर्किल के पास उनकी ब्रांच मोबालिटी वल्र्ड के स्टोर मैनेजर माजिद हुसैन ने कंपनी की आंखो में धूल झाके कर एक लाख रुपए व पन्द्रह स्र्माट फोन गायब कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।
दूसरे मामले में अशोक नगर थाना इलाके में आम्रपाली सर्किल के पास स्थित ज्वैलरी शोरूम में काम करने वाली आरती साहू बुधवार को शोरूम से चोरी छिपे जेवरात चोरी कर ले जाते रंगे हाथ पकड़ी गई। शोरूम के मैनेजर दीपक खटाणा ने उसको पुलिस को सौंप दिया। आरती के पास पुलिस ने शोरूम से चुराए, एयरिंगस, चांदी की चेन, चांदी की बिच्छीया व नेकलेस बरामद हुआ है। महिला कर्मचारी कुछ दिन पूर्व ही काम पर रखी गई थी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates