Thursday, 16 April 2015

रिश्ते हुए तार-तार

जबरन घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म
पीडि़ता के पति के जीजा ने किया, आरोपी मौके से फरार
किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
 जयपुर। जिले के चौमूं थाना इलाके में एक महिला ने  ननदोई के खिलाफ जबरन घर में घुस कर  उसका साथ  जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
वहीं इस वारदात के बाद आरोपी मौके से  फरार हो गया। पीडि़ता ने आप बीती अपने पति को बताई। जिस पर वह अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि पीडि़ता मूलत: बासवाड़ा निवासी (35) वर्षीय अपने के साथ चौमूं इलाके में स्थित रावण गेट पास रहती है। उसके पति का जीजा प्रतापगढ़ निवासी मन्नालाल भी उनके साथ ही रहता था। तीनों यहां एक ही कमरे में किराए से रहते थे और मजदूरी करते थे। 11-12 अप्रेल की रात्रि को पीडि़ता घर पर अकेली ही थी, उसका पति घर पर नहीं था। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी मन्नालाल ने पिडि़ता के कमरे में जबरन घुसा और  जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। अगली सुबह होने पर पीडि़ता ने आप बीती अपने पति को बताई। जिस पर पीडि़ता का पति उसको लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की लिए कई जगह दबिश भी  दी। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates