Friday, 24 April 2015

सूने घर से जेवरात-नकदी उड़ाई

जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलाके में एक परिवार को घर सूना छोडऩा भारी पड़ गया। परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोर मकान का ताला तोड़ भीतर घुस आए और नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ  गए। मकान मालिक के घर लौटने पर उसे वारदात का पता चला।
इस पर पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार हरिनगर शास्त्री नगर के रहने वाले सुनिल माथुर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह दो दिन पूर्व परिवार सहित  जोधपुर गया था। घर वापस पहुंचने पर घर का ताला टूटा हुआ था और लाइटें जली होने पर अनहोनी का अंदेशा हुआ। भीतर जाकर देखने पर चोरी की वारदात का पता चला। सामान चैक किया तो 40 हजार रुपए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates