Friday, 24 April 2015

बेकाबू वैन पुलिया से गिरी

भीलवाड़ा। जिले के काछोला थाना इलाके में मांगथला और गुलजी का खेड़ा गांव के पास बीती  रात एक वैन अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से नीचे गिर गई जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बूंदी जिले के बन्दा का झौपड़ा के रहने वाले एक परिवार के लोग मेवासा गांव  में शादी समारोह के दौरान मायरा लेकर आए थे भात भरने के बाद रात को वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांगथला और गुलजी का खेड़ा ग्राम के निकट वैन बेकाबू होकर नाले की पुलिया से नीचे जा गिरी जिससे जाकोली बूंदी निवासी भैरुं रैगर(30) और बन्दा का झौपड़ा निवासी कालू रैगर(39) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रामचन्द्र, भीम, बीरम, प्रभु, उदय, गोपाल, चन्द्रा, महेन्द्र, गुमान घायल  हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates