Monday, 6 April 2015

मुनाफा कई गुना करने का झांसा देकर लाखों हड़पे


07 April 2015
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में मार्केटिंग के जरिए कई गुना रुपए का लालच देकर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। कंपनी में फिलहाल दो पीडि़त सामने आ चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जगदीश जोशी ने बताया कि ईव मिरेकल नाम की कंपनी के प्रतिनिधियों ने इलाके में मौजूद कई लोगों से संपर्क कर उनसे रुपए निवेश कर कुछ ही वर्षों में कई गुना कर वापिस लौटाने के सब्जबाग दिखाए। समय निकल जाने के पर भी कंपनी ने रुपए वापिस नहीं किए। मामले में दो पीडि़त सामने आ चुके हैं। दोनों पीडि़तों ने कंपनी से कुल 12 लाख रुपए की ठगी की है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates