Monday, 6 April 2015

चोरी की नियत घर में घुसा चोर लोगों ने पकड़ा

जमकर कर डाली चोर की धुनाई
07 April 2015
जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में स्थित एक सूने मकान में चोरी करने के इरादे से आए एक चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों ने चोर के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोविंद विहार कालवाड मोड निवासी राजेश माली ने बताया कि वह रविवार रात पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। घर पर महिलाएं सो रही थी। चारा लेकर वह वापस रात करीब ढाई बजे घर लौट तो उसने देखा की एक युवक घर की गली के अन्दर अंधेरे में कोने में बैठा हुआ था। इस पर उसने हल्ला मचाना शुरू किया जिससे स्थानीय लोग जाग गए और घर से बाहर आ गए। स्थानीय लोगों को घर से बाहर आता देख युवक भागने लगा। लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने खुद का नाम मंगल कुमावत(22)निवासी नागौर बताया। वह कालवाड रोड पर अन्नपूर्णा ढाबे के पास किराए से रहता है। पुलिस ने बताया कि युवक चोरी की नीयत से गली में अंधेर में बैठा था। लेकिन जब तक वो मकान में जा पाता उससे पहले मालिक चारा लेकर घर आया और उसे देख लिया। पुलिस आरोपी युवक सू पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates