टोंक से आश्रम का सामान खरीदने बाबा के साथ आया चेला13 April 2015
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में टोंक से कार में आए एक बाबा को उसी के चेले ने चूना लगा दिया। सीतापुरा पेट्रोल पंप पर कार में डीजल डलवाने के दौरान चेला कार से
करीब डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
प्रतापनगर थाना इलाके में दर्ज रिपोर्ट में टोंक के चित्रकूट आश्रम के महंत बजरंगदास ने बताया कि वे आश्रम के लिए सामान खरीदने के लिए अपने दो भक्तों के साथ कार में सवार होकर जयपुर आए थे।
सामान खरीदने के लिए बाबा डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर आए थे जो कार में ही रखा था। टोंक रोड पर कार में पेट्रोल भरवाने रुके उसी दौरान बाबा और एक भक्त तो पानी पीने पेट्रोल पम्प पर चले गए और मौका देखकर पीछे से जीवनदास रुपए से भरा बैग लेकर चलता बना। चोरी का पता चलने पर बाबा प्रताप नगर पहुंचे और अपने ही भक्त के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे कि रिकॉर्डिंग जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
0 comments:
Post a Comment