Sunday, 12 April 2015

करंट से पिता-पुत्र की मौत

13 April 2015
सीकर। जिले के सबलपुरा कस्बे में हुए दर्दनाक हादसे में रविवार को एक विवाह  समारोह के दौरान पिता-पुत्र की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, जब तक लोगों ने उन्हें संभाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक महीपाल अपने बेटे तेजपाल के साथ अपने ही विवाह स्थल पर साईन बोर्ड लगाने के लिए दीवार पर चढ़ कर मुख्य गेट के सामने साईन बोर्ड लगा रहे थे।
 बोर्ड लगाने के दौरान साईन बोर्ड का ऊपरी हिस्सा 11 केवी लाईन से छू गया। जिससे महीपाल और तेजपाल दोनों करंट की चपेट में आ गए और  घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates