शॉट सर्किट बताया जा रहा है कारण
आधा दर्जन दमकलों ने पाया आग पर काबू
भरतपुर। शहर के मथुरागेट थाना इलाके में बुधवार सवेरे शॉर्ट सर्किट की वजह से आरबीएम अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लग जाने के कारण मरीजों में अफ रा-तफ री मच गई
और सभी अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर- इधर भागे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । वही अग्निशमन विभाग की करीब आधा दर्जन गाडिय़ों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग की वजह से अस्पताल के एक कमरे में रखा सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार अस्पताल में आग किसी शॉट सर्किट से लगने की आशंका जताई है। फि लहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित आरबीएम अस्पताल के आस-पास घूम रहे लोगों के सुबह करीब छह बजे अस्पताल के एक कमरे से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दमकल को मौके पर बुलवाया लेकिन दमकल की गाडिय़ों के आने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों ओर फैल गई।
जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में आग
सूत्रों के अनुसार आग आरबीएम अस्पताल जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में लगी है। वहां रखा सभी नया-पुराना रिकॉर्ड जल कर राख हो गया। कर्मचारी आग में बचे हुए कुछ रिकॉर्ड का सम्भाल करने में जुटे हैं।

0 comments:
Post a Comment