वर्तमान सरपंच व स्कूल सचांलक के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर। प्रदेश में फ र्जी मार्कशीट बनाकर सरपंच का चुनाव लडऩे का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फर्जी मार्कशीट से चुनाव लडऩेे वालों के खिलाफ जब मामला दर्ज होता देखा तो कई लोग तो भूमिगत हो गए और कई जिलों की थाना पुलिस ने इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
ऐसा ही एक मामला जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में सामने आया है जहां एक जने ने स्कूल सचांलक से फर्जी मार्कशीट बनवाकर 2015 जनवरी माह में हुए पचायंती चुनाव में सरपंच का चुनाव जीत लिया। इस सम्बध में एक युवक ने थाने में वर्तमान सरपंच व स्कूल सचांलक के खिलाफ फ र्जी मार्कशीट से चुनाव लडऩे मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार रामसिंह धायल पुत्र झुथाराम निवासी ढाणी आमवाली तन शेरावतपुरा थाना कालवाड़ ने पुलिस को बताया कि 2015 जनवरी माह में हुए पचायंती चुनाव में मुण्डोता गांव में ललिता भींवाराम ने नवनिर्माण बाल निकेतन सैकेण्डरी स्कूल तीर्थनगर सोडाला प्रधानाध्यापक से आपसी मिलीभगत से शैक्षणिक योग्यता संबंधी फ र्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पंचायत सरपंच पद का चुनाव लडा व सरपंच पद पर जीत हासिल की। जब परिवादी को मालूम पड़ा कि वर्तमान सरंपच ने फ र्जी मार्कसीट बना कर चुनाव जीता है तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़त के बयानों के आधार पर मामाल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment