डंूगरपुर। जिले के वरदा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार डंूगरपुर निवासी बदामीलाल, पंकज और प्रदीप उर्फ नरेन्द्र निजी काम से अहमदाबाद गए थे और सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब साढे चार बजे गोलाबा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार बदामीलाल और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रदीप उर्फ नरेन्द्र गंमीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घायल को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की इसकी सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment