Tuesday, 21 April 2015

हवालात में युवक की मौत

शान्तिभगं के आरोप में किया गिरफ्तार
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 
जयपुर। शहर के करणी विहार थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम को एक युवक को शान्ति भंग के आरोप गिरफ्तार किया था जिससे हवालात में मौत हो गई।
मंगलवार सुबह पुलिस के आलाधिकारीयो को सूचना मिली तो हड़कंप मंच गया और मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालनपुरा रोड के देव श्रीनगर इलाके में रहने वाला मुकेश कुमार सोमवार देर रात शराब के नशे में अपने परिवार वालों से मारपीट व झगड़ा कर रहा था । इस दौरान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर और युवक को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने में हवालात बन्द कर  दिया । मंगलवार की सुबह आरोपी को शौच के लिए पुलिसकर्मी द्वारा हवालात में लेने गया तो मृतक अवस्था में पड़ा मिला। हवालात में युवक की मौत हो जाने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि युवक बीमार था और बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है।  मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates