विवाहिता फंदे से झूली
09 April 2015
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में मंगलवार रात एक इंजीनियरिंग छात्र ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक उर्फ दशरथ (23) पुत्र राजेश मूलत: कांमा भरतपुर का रहने वाला था और जयपुर में मालवीय नगर स्थित सेक्टर न बर 10 में अपनी बहन सपना के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह चाकसू स्थित जगन्नाथ विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और बहन सपना एक निजी कॉलेज में बी काम की पढ़ाई कर रही है। सपना ने पुलिस को बताया कि रात 11:30 बजे उसने भाई दीपक से खाने के लिए कहा तो उसने भूख नही होने की कहकर खाना खाने से इंकार कर दिया। जिस पर वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह 8 :45 बजे तक दीपक नही उठा तो वह उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी जब दीपक ने दरवाजा नही खोला वह मकान मालिक को बुलाकर लाई। मकान मालिक ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो दीपक अंदर फंदे से झूल रहा था। यह देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस को उसके कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं माणकचौक थाना इलाके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रजिया की शादी 2 महिने पहले कन्नन कुरैशी से हुई थी। मौके से कोई सोसाइड़ नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया र्है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment