Saturday, 11 April 2015

फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाली ठग महिला गिरफ्तार

जननी सुरक्षा योजना में दी थी नियुक्ति
एसओजी ने किया उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार
12 April 2015
जयपुर। एसओजी ने भारत सरकार की जननी सुरक्षा के नाम पर फ र्जी नियुक्तियां करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए मेरठ, उत्तर प्रदेश से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।


डॉ. आलोक त्रिपाठी अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि नवीन जैन, मिशन निदेशक एनएचएम और विशिष्ट शासन सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जननी सुरक्षा योजना में तथाकथित फ र्जी नियुक्ति पत्र जारी करने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में राजस्थान सहित भारत के कई राज्यों में आपराधिक गिरोह के जरिए जननी सुरक्षा योजना के तहत भारत सरकार के तथाकथित फ र्जी लैटर हैड पर नियुक्ति पत्र जारी करने की बात की गई थी। आरोपी महिला ने  सिक्यूरिटी के रूप में कई लोगों से बैंक खाते में करोड़ों रुपए की रकम जमा करवाई।

ऐसे पकड़ में आई शातिर
 एसओजी ने जांच में तथ्य सही पाए जाने पर जगराम मीणा, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कयिा। टीम के सदस्य एक सप्ताह से दिल्ली और मेरठ में रहकर आरोपियों का पीछा कर रही थी। टीम ने शनिवार को गिरोह के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में फ र्जी रिकॉर्ड,  भारत सरकार की फ र्जी सील मोहरें, कई बैंकों के खातों के रिकॉर्ड, फ र्जी नियुक्ति पत्रों को जब्त कर साक्षी ठाकुर पुत्री मनमोहन निवासी मोहनपुरी, मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपिता से लगातार पूछताछ और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates