Monday, 13 April 2015

जुआरियों से रिश्वत लेने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलम्बित



जयपुर। पुलिस उपायुक्त ने कानोता थाने में तैनात एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को जुआरियों से सांठगांठ कर उन्हें छोडऩे की घटना को गंभीरता से लेते हुए चारों को निलम्बित कर दिया है।
चारों निलम्बित पुलिसकर्मियों में 2 कांस्टेबल बाबूलाल और शंकर, चेतक ड्राइवर जितेन्द्र और एएसआई प्रहलाद शामिल हैं। चारो ने मिलकर खोनागोरियान थाना इलाके से जुआरियों को गिरफ्तार किया था लेकिन चारों पुलिसकर्मियों ने उनसे फसे लेकर बिना केस दर्ज किए छोड़ दिया था।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates