Saturday, 11 April 2015

बिजली गिरने से पत्नी की मौत और पति झुलसा


दो बच्चों सहित तीन की मौत
12 April 2015
अजमेर। जिले में शनिवार को एकाएक हुए मौसम के बदलने के साथ ही अंधार के साथ ओले गिरने के  कारण जिले में स्थित एक खेत में कार्य कर रहे दंपती आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी की मौके पर
ही मौत हो गई और खेत में कार्य कर रहे पति झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए जिसमें कमला देवी (46) की मौके पर ही मौत हो गई और मेवा राम बुरी तरह झुलस गया। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं बीकानेर के कोलायत स्थित बांड़सर में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बारिश के दौरान दो बच्चे घर क तरफ जा रहे थे इसी दौरान उन आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates