जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर सोमवार को बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन किसी ने भी फायरिंग की आवाज तक नहीं सुनी। वहीं आरटीओ एजेंट के अनुसार वारदात हुई है। उसका कहना है कि करीब दस दिन पहले दोनों युवकों
ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों आज आरटीओ के पास आए थे। उसे देख हवाई फायरिंग कर दोनों फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पवनपुरी बी चरण नदी मुरलीपुरा निवासी नरेंद्र सिंह अजमेरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह विद्याधर नगर आरटीओ कार्यालय में एजेंट है। उसका कहना है कि दोपहर में बाइक सवार रवि सिंह और चंदन सिंह आरटीओ कार्यालय के पास खड़े थे। 13 मार्च को उन्होंने उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी लेकिन सात घंटे बाद ही उसे राजावास छोड़ कर फरार हो गए थे। ऐसे में मुरलीपुरा थाना पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों को देखने के बाद पीडि़त नरेंद्र ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन भनक लगने पर दोनों भाग गए और जाते समय हवाई फायरिंग कर गए। सूचना के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे, लेकिन आरटीओ कार्यालय के आस-पास किसी ने भी वारदात होने की पुष्टि नहीं की है।
दोनों पक्षों में चल रही हैं रंजिश
पुलिस ने बताया कि पीडि़त नरेंद्र सिंह और दोनों आरोपियों के बीच कई दिनों से आपसी रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। 13 मार्च को रवि सिंह और चंदन सिंह ने नरेंद्र का अपहरण कर ले गए। मारपीट कर करीब सात घंटे बाद दोनों नरेंद्र को राजावास के पास किसी सुनसान इलाके में घायलावस्था कर पटक गए थे।
0 comments:
Post a Comment