बारां। जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहबाद थाना इलाके के मुडियर गांव में एक मन्दिर के आश्रम में साध्वी के वेष में रह रहे एक व्यक्ति के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर उसे आश्रम से खदेड़ दिया। आश्रम में यह कथित साधू साध्वी का वेष धारण कर पिछले एक वर्ष से रह रहा था।
कथित साधु कल्ला पुत्र बुद्धसिंह(35) पिछले एक वर्ष से वहीं आश्रम बनाकर रह रहा था। वह आए दिन गांव की महिलाओं के साथ बदसलूकी करता। नवरात्रि में मंदिर गई महिलाओं के साथ बदसलूकी करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद साधू पंचायत भवन में जा छिपा। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कल्ला को थाने ले आई। पुलिस ने मामले में की जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment