घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त
23 March 2015
जयपुर। प्रताप नगर के सेक्टर 8 में 15 मार्च को एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर 16 लाख रुपए ले जाने के मामले में एक और आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया
जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले में फरार आरोपी दंपती की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी गणेश जाट को गिरफ्तार कर उसके साथ एक कार भी बरामद की है। यह वही स्विफ्ट कार है जिसे घटना को अंजाम देते समय इस्तेमाल किया था। हालांकि वारदात में लिप्त दंपती रुखसार और निमित चौधरी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है।
जनवरी में बना था सीआरपीएफ जवान
गणेश जाट जम्मू में सीआरपीएफ का जवान है। वह जनवरी 2015 में भर्ती हुआ था और इन दिनों वह छुट्टियों पर आया हुआ था। गणेश और पूर्व में पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्रपुरी एक ही के गांव रहने वाले हंै। लल्लाई सरवाड़ निवासी गणेश केरल में ट्रेनिंग पूरी कर दो महीने की छुट्टी पर आया था। वारदात के बाद पुलिस की दबिश पर एक आरोपी सुरेन्द्र पकड़ा गया था लेकिन बाकी तीनों आरोपी पुलिस को गच्चा देने में सफ ल रहे थे।
पहले भी एटीएम लूट के दो विफल प्रयास
पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी दो जगह और वारदात को अंजाम दे चुके थे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। चारों आरोपी 15 मार्च को सूना एटीएम देख प्रताप नगर में इस वारदात को अंजाम दे भाग छूटे। गणेश इस बीच ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहा था लेकिन उसने अपना मानस बदलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब्त कार रुखसार के नाम से खरीदी गई है जिसे कुछ माह पूर्व ही खरीदा गया है। फि लहाल पुलिस गिरफ्तार गणेश से फरार दंपती की जानकारी जुटा रही है।
0 comments:
Post a Comment