8 March 2015
जयपुर। राजधानी की महिला जेल की अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके फोन पर पुलिस महानिदेशक बनकर बात करने का मामला दर्ज करवाया है। लालकोठी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुधार गृह की डिप्टी एसपी मोनिका अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक व्यक्ति ने उसे गत 12 नवबर को फोन किया तथा उससे स्वयं के डीजीपी होने की बात कही। महिला अधिकारी ने उसे पहचानने से इनकार करने पर उसने धमकाते हुए कहा कि तुम डीजीपी के नंबर भी अपने पास नहीं रखती। बाद में जब महिला अधिकारी ने उन नंबरों की जांच की तो नंबर फर्जी निकले। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
0 comments:
Post a Comment