जालौर। जिले के सांचौर थाना इलाके में देर रात एक आठ वर्षीय बालक की अज्ञात लोगों ने पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। देर रात ढाई बजे बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया था तथा चिल्लाने के कारण बच्चे की हत्या कर दी गई। हालांकि मामले का खुलासा तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थाना प्रभारी भंवरलाल सिरवी ने बताया कि मृतक बालक सांचौर का ही निवासी तथा चौथी कक्षा का छात्र था। उसके पिता सांचौर में ही खेती करते हैं। बालक देर शाम होली के बाद अपने घर के सामने खेल रहा था किन्तु अंधेरा होने के बाद वह कहीं चला गया। इसकी परिजनों ने पुलिस को सूचना भी दी तथा पुलिस और परिजन बच्चे को तलाश रहे थे। तलाशी के दौरान मृतक के मकान से कुछ दूर ही बालक का शव मिला।
0 comments:
Post a Comment