जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में एक विवाहिता के नाम पर अज्ञात ने उसका अश्लील फोटो अपलोड करके फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना इलाका निवासी एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम पर फर्जी आईडी बनाकर उसका प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उसमें एडिटिंग कर उसका अश्लील फोटो अपलोड कर दिया। जब पीडि़ता को पता चला तो उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 comments:
Post a Comment