Sunday, 15 March 2015

कृषि मंत्री ने किया गांवों का दौरा , फसल खराबे का लिया जायजा


prabhulal saini के लिए चित्र परिणाम16 March 2015
जयपुर। राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने चाकसू और सांगानेर के गावोंं में दौरा किया और फसल खराबे का जायजा लिया।
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि चाकसू और सांगानेर के नेवता क्षेत्र के गांवो का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में फसलें बिछ गई हैं और 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल का खराबा हुआ है।

जौ, गेेहूं चना और सारसों की फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा  बारां, भीलवाडा़, अजमेर सहित कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य के 21 जिले फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आते हैं। उन जिलों में बीमा योजना के मुताबिक फसल के नुकसान का आकलन करवा कर किसानों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से प्रारंभिक नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। गिरदावरी की रिपोर्ट आने पर ही मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी।  उन्होंने कहा कि जिन जिलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा खराबा हुआ है उनमें आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत दी जाएगी। मंत्री के दौरे में बगरू विधायक कैलाश वर्मा भी साथ थे। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates