Tuesday, 17 February 2015

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


rape के लिए चित्र परिणामकारखाना मालिक की बेटी को ही भगा ले गया था, बिहार से दबोचा
18 February 2015
जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने कारखाने के मालिक की नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसाकर बिहार ले गया था।
वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलत: गया बिहार का रहने वाला मोह मद अरमान (22) पुत्र मोहम्मद खुर्शिद है। वह नाई की थड़ी रामगढ़ रोड पर किराए से रहता है और पास ही स्थित आरी-तारी के कारखाने में करीब डेढ़ साल से मजदूरी करता है। इसी दौरान उसने कारखाना मालिक की नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद 6 फरवरी को मौका देखकर किशोरी को अपने साथ बिहार भगाकर ले गया। किशोरी के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates