- 51 जिला परिषद् सदस्यों एवं 385 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए होगी मतगणना
5 February 2015
जयपुर। पंचायत आम चुनाव-2015 के तहत जयपुर जिला परिषद के 51 सदस्यों तथा जिले की समस्त पंचायत समितियों के 385 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना गुरुवार को कॉमर्स कॉलेज व राजस्थान कॉलेज के 32 कक्षों में 385 टेबिलों पर प्रात: 8.00 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि बुधवार को मतगणना स्थल पर आयोजित बैठक में मतगणना के लिए की गई तैयारियों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थलों का भ्रमण कर मतगणना कक्षों में मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मतगणना निर्धारित समय पर प्रारम्भ की जाकर पूरी सावधानी और सतर्कता से की जाए। उन्होंने बताया कि जिले की कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, आमेर, जालसू, पावटा, व झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना राजस्थान कॉलेज के 15 कक्षों में 169 टेबिलों पर की जाएगी तथा गोविन्दगढ़, सांभरलेक, दूदू, फागी, चाकसू, बस्सी, सांगानेर, एवं जमवारामगढ पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना कॉमर्स कॉलेज के 17 कक्षों में 216 टेबिलों पर होगी। वहीं राजस्थान कॉलेज में 169 पंचायत समिति सदस्यों एवं 18 जिला परिषद सदस्यों की मतगणना की जाएगी तथा कॉमर्स कॉलेज में 216 पंचायत समिति सदस्यों एवं 33 जिला परिषद सदस्यों की मतगणना होगी।
यह रहेगी प्रवेश व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि मतगणना स्थल राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में मतगणना टेबिलों पर नियुक्त कार्मिक , मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक प्रात: 6.30 बजे पहुंचेंगे। राजस्थान कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार संख्या 2 से प्रवेश कर चैनल गेट संख्या 4 से कॉलेज भवन में प्रवेश कर सम्बंधित मतगणना कक्षों में पहुंचेंगे। कॉमर्स कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार संख्या 1 से प्रवेश कर चैनल गेट संख्या 2 से कॉलेज भवन में प्रवेश कर दोनों कॉलेजों के लॉन में स्थित टैण्ट में उपस्थिति दर्ज कराकर संबंधित मतगणना कक्षों में आवंटित टेबल पर मतगणना व्यवस्था में नियुक्त अन्य अधिकारी/कार्मिक कॉमर्स कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार संख्या 1 से प्रवेश कर चैनल गेट संख्या-2 से भवन में प्रवेश करेंगे तथा राजस्थान कॉलेज के मुख्य द्वार संख्या-2 से प्रवेश कर चैनल गेट संख्या-4 से भवन में प्रवेश करेंगे। राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज परिसर में एक-एक मेडिकल टीम मय एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।
माचिस, खाने का सामान, बीडी, सिगरेट, तम्बाकू के पैकेट और ब्लेड नहीं ले जा सकेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उक्त दोनों कॉलेजों के गेट एवं चैनल गेट पर जिला प्रशासन तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए जांच की जाएगी। कोई भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी एवं मतगणना अभिकर्ता अपने साथ माचिस, खाने का सामान, बीडी, सिगरेट, तम्बाकू के पैकेट, ब्लेड, चाकू, कागज की पुडिय़ा, सुई, स्याही आदि कोई भी निषेधात्मक सामग्री अपने साथ अन्दर नहीं ले जा सकेंगे। सुरक्षा हेतु लगाए गए संबंधित अधिकारी इसके सम्बंध में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। मतगणना कार्मिकों को पैन गणना की सामग्री के साथ ही कक्ष में उपलब्ध कराए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता प्रवेश के पश्चात् उनके लिए निर्धारित मतगणना कक्ष एवं टेबिल के अतिरिक्त इधर-उधर नहीं जा सकेंगे। मतगणना कक्ष में एक टेबिल पर नियुक्त किये गये मतगणना अभिकर्ता को दूसरी टेबिल पर नियुक्त अन्य अभिकर्ता तथा मतगणना कार्मिक के पास आने जाने एवं परस्पर वार्ता की अनुमति नहीं होगी। वे केवल मतगणना कक्ष में लगाई गई जाली (बैरीकेडिंग) के बाहर से ही संबंधित टेबिल की मतगणना कार्यवाही देख सकेंगे।
अलग-अलग रंग के होंगे प्रवेश पत्र
मतगणना अभिकर्ता को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित हल्के पीले रंग का प्रवेश पत्र दिया गया है जिसके आधार पर ही मतगणना अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना केन्द्रों के संबंधित कक्षों में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रात: 8.00 बजे के पश्चात् रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति के बगैर किसी भी मतगणना अभिकर्ता को मतगणना स्थलों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एक बार प्रवेश के पश्चात् मतगणना अभिकर्ताओं को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी एवं यदि एक बार अभिकर्ता बाहर चला जाता है तो उन्हें पुन: प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा उन्हें प्रवेश पत्र जमा करवाकर ही जाने की मतगणना अभिकर्ताओं को हल्के पीले रंग, मतगणना पर्यवेक्षक को नीले रंग तथा गणना सहायकों को हल्के हरे रंग का प्रवेश पत्र दिया गया है। मतगणना व्यवस्था में नियुक्त कार्मिकों को चुनाव कर्तव्य सफेद रंग का प्रवेश पत्र तथा मतगणना व्यवस्था में भोजन, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे निजी ठेकेदार के कार्मिकों को सफेद रंग का प्रवेश पत्र दिया गया है। मीडियाकर्मी आयोग द्वारा निर्धारित हल्के पीले रंग के फोटोयुक्त पास से प्रवेश कर सकेंगे। बिना प्रवेश पत्र के मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से कॉलेज गेट एवं चैनल गेट पर एक-एक तहसीलदार/नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी मय 2-2 स्टाफ के साथ जांच करेंगे तथा पुलिस द्वारा नियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रत्येक कॉलेज एवं चैनल गेट पर पृथक-पृथक सुरक्षात्मक जांच की जाएगी।
मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं
मतगणना परिसर में मतगणना व्यवस्था में नियुक्त पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों व विद्युत पेयजल, टैन्ट, सिविल कार्य एवं माइक व्यवस्था के लिए नियुक्त प्राइवेट ठेकेदारों के अतिरिक्त अन्य किसी को भी मोबाईल फोन, कोर्डलैस फोन, वायरलैस मेगा फोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक जिन्हें मतगणना मतगणना टेबल पर नियुक्त किया गया है।
0 comments:
Post a Comment