Saturday, 14 February 2015

चोर कर गए नकदी-जेवरात पार

THEFT के लिए चित्र परिणाम
15 February 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवरात और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना का पता चलने पर मकान मालिक ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में मोहित गुप्ता निवासी सेक्टर 26 ने बताया कि वह परिवार समेत घर से बाहर गया किसी पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घ्सा से बाहर गया हुआ था। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस आए। चोरों ने आलमारी में रखे 12 हजार रुपए की नकदी, पुराने चांदी के सिक्के और एलईडी चुराकर फरार हो गए। मोहित के घर पहुंचने पर बिखरा हुआ सामान मिला तब उसे चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
कार का शीशा तोड़कर चोरी
वैशालीनगर थाना इलाके में अज्ञात चोर घर के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी नकदी और मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजकुमार निवासी डीसीएम अजमेर रोड ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि घर के सामने उसकी कार खड़ी हुई थी। अज्ञात चोर ने मोका पाकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखे मोबाइल और नकदी को  लेकर भाग गया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates