जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर बीती रात को अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक के सामने मोटरसाइकिल लाकर खड़ी कर दी। ट्रक चालक के ट्रक रोकने पर बाइक सवार तीन बदमाश ट्रक चालक से 5 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने ट्रक चालक की रिपोर्ट पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहन लाल निवासी मानावाली, अमरसर ने बताया कि वह ट्रक लेकर जयपुर की तरफ आ रहा था उसी दौरान आईओसी पैट्रोल पंप के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। चालक के द्वारा ट्रक को रोक ने पर तीनों बदमाशों ने छीनाझपटी कर मोहनलाल से पांच हजार रुपए की नकदी छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment