22 January 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में एक युवती ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इतला पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्दकर दिया।पुलिस को मौके से कोईसुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि बैनाड रोड निवासी सोनू शेखावत(20)पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब उसकी मां उसके कमरे में चाय लेकर गई और बहुत देर तक युवती के दरवाजा नहीं खोलने पर उसकी मां को अनिष्ट की आशंका हुई। उसने खिड़की अन्दर देखा तो उसको फंदे से झूलता हुआ देखा।उसके चिल्लाने पर बाकी लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर, पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0 comments:
Post a Comment