24 January 2015
राजसमंद। जिले के देवगढ़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक
भीषण दुर्घटना में एक इनोवा गाड़ी और एक ट्रेलर की भीषण
भिड़ंत में 9 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण
दुखानितका में इनोवा सवार केवल 7 वर्षीय बच्ची ही जीवित रह सकी।
एनएच 8 पर हुए इस भीषण हादसे में मार्ग करीब 3 घंटे तक बाधित
रहा। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक ट्रेलर छोड़कर फरार
हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी और राहत
दल के जवान पहुंचे जिन्होंने गाड़ी को काटकर गाड़ी के भीतर
फंसे शवोंं को भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। जबकि
दुर्घटना में एकमात्र जिन्दा बची बालिका को बाहर निकाल कर देवगढ़
चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से उपचार के बाद उसे
छुट्टी दे दी गई।
मारे गए सभी 9 जने एक ही परिवार के हैं और बडौदा में शादी
में हिस्सा लेने के बाद घरों की और लौट रहे थे। लेकिन
देवगढ़ थाना इलाके के बग्गड़ टोल के पास शादी की खुशियां गम में
बदल गईं।
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात को बग्गड टोल नाके से करीब
500 मीटर की दूरी पर किशनगढ़ अजमेर से आ रहे एक खाली ट्रेलर
से इनोवा टकरा गई। घटना इतनी भीषण थी कि कार ट्रेलर के
केबिन में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो
गई। इत्तला पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा में फंसे
लोगों को निक ालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलीं। जिस
पर गैस कटर से इनोवा को काटकर कार में फंसे शवों क ो
बाहर निकाला गया। वहीं बेसुध पड़ी सात वर्षीय बच्ची काजल को
निकालकर देवगढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के
बाद छुट्टी दे दी गई।
करिश्माई तरीक से बची काजल
घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि
इनोवा कार में सवार 10 में से 9 लोगों नेे घटनास्थल पर ही दम
तोड़ दिया। वहीं इनोवा कार में बैठी काजल के सिर्फ पैर में
चोट आई करीब 3 घंटे तक कार में फसी रही काजल को
निकालकर पुलिस ने देवगढ़ के चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर
उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। काजल के सिर्फ पैर में
चोट आइ थी। हालोकि वह हादसे से सहमी हुई है और बेहद
कम बोल पा रही है।
हादसा जो लील गया इनकी जिन्दगियां
इस भीषण हादसे में एक पिता-पुत्र समेत 9 लोग मारे गए। मृतक पिता
पुत्र में रामनिवास कुमावत(40) और मनीष दोनों निवासी चेनपुरा
सीकर हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए अन्य लोग राजुकमार(40)
निवासी चेनपुरा सीकर, याली(38), विजयप्रकाश(22) निवासी पालोसिया,
नवलगढ़ जिला झुझुंनू, दो सगे भाई संजय कुमावत (26), सुभाष
कुमावत(30) निवासी उदयपुरवाटी जिला झुझुंनू, गोपाल(26) निवासी
खण्डेला, रामधन कुमावत(40) टोडी गोरिया सीकर शामिल हैं।
0 comments:
Post a Comment