Wednesday, 8 April 2015

सैक्स रेकिट के कारोबार का भंडाफोड़

पुलिस ने किया 6  युवतियों सहित 13 को गिरफ्तार
रेलवे पटरियो के पास अस्थाई टेंट में चल रहा था वैश्यावृत्ति का काम
09 April 2015
जयपुर। जिले के  नरैना थाना पुलिस ने मंगलवार की रात को रेलवे पटरियों के निकट चल रहे सैक्स रेकिट के कारोबार का भंडाफोड़ कर मौके से 6  युवतियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरैना फाटक के निकट बने अस्थाई टैंटों में देह व्यापार का काम चल रहा है। इसके लिए पुलिस ने योजना बनाई तथा देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू कल्याणमल मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस द्वारा बोगस ग्राहक बना कर एक पुलिसर्मी भेजा और उसके इशारा पाकर नरैना फाटक के पास बने अस्थाई टैंटों में वैश्यावृत्ति करते छह युवतियों और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी युवक दूदू इलाके के निवासी है वहीं युवतियों में चार स्थानीय निवासी और दो टोंक के सोंख थाना इलाके की निवासी है। पुलिस ने बताया कि वैश्यावृत्ति के आरोप में शालू, पिंकी, मीना, रिंको, रोमा और ममता उर्फ नीलू को पकड़ा है। इन सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। इसके अलावा सात युवकों कालू, नरेन्द्र, बाबूलाल, मुकेश, रशीद खान, छगन सिंह तथा महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates