जोधपुर। जिले के बालेसर थाना इलाके में एक प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान दे दी। ऊटाम्बर गांव स्थित जोगमाया मठ के कुएं में शुक्रवार को प्रेमी युगल के शव तैरते हुए दिखाई दिए। दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने गुरुवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे जबकि युवक का गौना होना शेष था।
थानाधिकारी जुल्फि कार अली के अनुसार ऊटाम्बर निवासी श्रवण (20) का पुत्र मानाराम मेघवाल और पड़ोसी बेबी (22) पत्नी जितेन्द्र बादी गुरुवार को घर से अचानक लापता हो गए। प्रेम-प्रसंग की आशंका व घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की कहीं भी उनका पता नहीं चला। तलाशी के दौरान देर शाम दोनों की चप्पल गांव में ही जोगमाया मठ के कुएं के पास नजर आए। ग्रामीणों को दोनों के कुएं में कूदने की आशंका हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को चूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शुक्रचार सवेरे कुएं में सर्च अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिए।
जहर खाकर दी जान
बारां। शहर से सटे अकलेरा गांव के खेतों में शुक्रवार को प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह गांव का एक किसान अपने खेतों की ओर जा रहा था कि उसे युवक और युवती के शव दिखे। किसान ने बारां सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सबूत जुटाने के प्रयास किये।
पुलिस के अनुसार नरेन्द्र(21) पुत्र सत्यनारायण जाट और सुनीता(19) पुत्री शिवपाल मीणा ने जहर खाकर जान दे दी। शवों के पास एक पॉइजन की खाली बोतल भी पड़ी हुई मिली। दोनों के मोबाईल भी मौके से मिले हैं लेकिन दोनों ही मोबाइलों में सिम कार्ड नहीं थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
पहाड़ी से 150 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
सीकर में एक प्रेमी युगल ने 150 फीट की पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि लोगों को घटना का पता चलते ही तत्काल पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
पुलिस के अनुसार डोला लक्ष्मणगढ़ झूंझुनूं निवासी मनोहर सैनी (45) और ठाणे महाराष्ट्र निवासी नेहा लौहिया घूमते हुए शकंभरी मंदिर आए और वहां से कालाखेत और भोमुरा की पहाड़ी की ओर चल एि। दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर करीब 150 फीट की पहाड़ी से कूद गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की इस हरकत को देख लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर दोनों की स्थिति गंभर बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment