Wednesday, 15 April 2015

मठ हादसे में एक घायल का दम टूटा


 अब मृतकों की सं या दोए चार घायल
बेकाबू ट्रोले सहित चार वाहनों की भिडंत का मामला
जयपुर । पाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मठ के समीप मंगलवार शाम
को हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति की और मौत हो गई। ऐसे में अब इस  हादसे में मृतकों की सं या दो हो चुकी है। ज्ञात रहे कि मंगलवार  शाम को एक बेकाबू ट्रोले ने तीन वाहनों को चपेट में ले लिया था।
 हादसे में एक जने की मौत हो गई थी और पांच जने घायल हो गए थे।  घायलों का बांगड़ अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  पुलिस के अनुसार पाली से सोजत की जा रहे एक ट्रोले ने खेतावास के  निकट रास्ते में डिवाइडर पर सफाई का काम कर रहे ट्रैक्टर  ट्रोली को टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रोली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रोली में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके  बाद ट्रोला डिवाइडर को पार करता हुआ सामने की ओर से आ रही एक  कार को चपेट में लेते हुए ट्रक में जा घुसा था। हादसे में पांच जने  घायल हो गए थे। इनमें से एक वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई।  बांगड़ अस्पताल में घायल दो जनों को जोधपुर रैफर किया गया थाए  जबकि दो अन्य घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है।  हादसे में ट्रैक्टर ट्रोली में सवार मठ निवासी खेताराम भाट की मौत हो  गईए जबकि ट्रोली में ही सवार दिलीप पुत्र सूजाराम भाट और मघुदेवी  घायल हो गई थी। उन्हें पहले बांग ़ अस्पताल और बाद में जोधपुर रैफर  किया गया था। कार में सवार पटवारी किशनलाल सीरवीए उनकी मां  दाकू देवी और दोहिता पीयूष घायल हो गए थे। एक निजी अस्पताल में  उपचार के दौरान दाकू देवी की मौत हो गई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates