Saturday, 11 April 2015

हादसे में वृद्ध की मौत


12 April 2015
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में एक बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार एक वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचपा पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
एसआई बदन सिंह के अनुसार शनिवार को सवेरे में प्रताप सिंह राठौड़ (55) निवासी पांच्यवाला सिविल लाइन्स फाटक के पास से जा रहा था कि एक बेकाबू रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस नेे बताया कि मृतक रामबाग होटल में सिक्योंरिटी गार्ड था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates