Friday, 20 March 2015

सोने में निवेश के नाम पर नाम पर 19 लाख रुपए हड़पे


21 March 2015
thagi के लिए चित्र परिणामजयपुर। झोटवाड़ा में सोने में निवेश करने के नाम पर 19 लाख ठगने का मामला सामने आया है। वही सेना में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक शातिर बदमाश ने एक युवक से 18 लाख 50 हजार रुपए ले गए। पुलिस ने बताया कि कालवाड़ रोड स्थित सूरज नगर निवासी
प्रॉपर्टी डीलर ओमप्रकाश ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें बताया है कि आरोपी पंकज शर्मा व विनोद शर्मा ने उसे बताया कि प्रॉपर्टी के कारोबार में मंदी चल रही है। इसलिए अगर वह सोने में निवेश करे तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। उनकी बात सुनकर ओमप्रकाश उनके झांसे में आ गया और सोना खरीदने के लिए रुपए देने को तैयार हो गया। अभियुक्तों ने तीन बैंक खातों में जिसमें विनीता के खाते में 6 लाख, रेखा के खाते में 8 लाख व उदय सिंह के खाते में 5 लाख रुपए जमा करवा लिए। रुपए जमा करवाने के कुछ दिन बाद उसने तीनों से संपर्क किया तो वे टालते रहे, लेकिन अब उनका फोन बंद आ रहा है। माजरा समझ में आते ही ओमप्रकाश ने पंकज शर्मा व विनोद शर्मा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates