8 March 2015
जयपुर । राजधानी के कई थाना इलाकों में ठगी के मामले सामने आए हैं। ठग खुलेआम कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन सबके चलते कारोबारियों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहला मामला शहर की प्रिया कॉलोनी का है। जहां ठगों ने प्लाट बेचने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी की। ठगों ने पीडि़त को प्लाट देने का झांसा देकर 4.54 करोड़ रुपए ठग लिए। पीडि़त ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं चाकसू में जमीन दिलाने का झांसा देकर ठग ने पीडि़त को 20 लाख रुपए का चूना लगाया। पीडित ने बनीपार्क थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरा मामला पार्टनरशिप के नाम पर झांसा देकर ठगी का है। बदमाश ने पीडि़त व्यक्ति को मोटे मुनाफे का लालच दे कर लाखों झटक लिए। पीडि़त ने बताया कि बदमाश ने उससे पार्टनर बनाने के बहाने 52.6 5 लाख रूपए ठग लिए। पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में कंपनी को चूना लगाने का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने आर्गेनिक फूड सप्लाई करने का झांसा देकर कंपनी से 9 लाख रूपए ठग लिए हैं।

0 comments:
Post a Comment