एक मासूम की मौत, दो घायल
8 March 2015
जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में धूलण्डी के दौरान मना कर लौट रहे एक स्कूटी से लौट रहे एक परिवार को सामने से आ रहे एक बाइक सवार लडक़ो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई व दो जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने बाइक नम्बरों के आधार पर लडक़ो की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार विनोद निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी शास्त्रीनगर ने पुलिस को बताया कि वह अपने अपने किसी परिचित के यहां से होली खेल कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पानी की टंकी विक्रम सर्किल पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार लडक़ो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे व उसकी पत्नि के चोट आई व उनका मासूम पुत्र भव्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने बाइक नम्बरों के आधार पर लडक़ो की तलाश में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment