17 March 2015
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में 20 दिन पूर्व लावारिस हालत में पकड़े गए एक ट्रक में मृतवस्था में मिली 39 गायों के मामले में पुलिस ने दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन दो गो हत्यारों में से एक पूर्व में भी गोतस्करी के आरोप में गिरफतार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार गत 25 फरवरी को मुहाना मोड पर खड़े एक लावारिस ट्रक की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो उसमें में से बदबू आ रही थी। ट्रक से तिरपाल को हटा कर देखा तो उसमें 39 गायें और 2 बछड़े मिले। इनमें से सभी गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक के नंबरों के आधार पर गोतस्कर गैंग का पर्दाफ ाश कर गैंग के मुखिया जाकिर पुत्र किडू मेव निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़ जिला अलवर व शब्बीर पुत्र सोहराब मेव निवासी पड़ासला थाना किशनगढ जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया। जाकिर पहले भी गौतस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
0 comments:
Post a Comment