Saturday, 7 March 2015

पुरानी रजिंश के चलते होली पर फायंरिंग

firing के लिए चित्र परिणामफायरिंग में एक युवक को लगी गोली
होली खेलने के बहाने आए थे दोनों युवक
8 March 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में पुरानी रजिंश के चलते दो युवक होली खेलने के बहाने एक आए  और फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। सूचना मिलने परपुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस  के  अनुसार  विक्रम यादव पुत्र रामवतार  निवासी  गणेश नगर मैन करधनी ने पुलिस  को बताया कि बाईपास निवारू रोड शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इस दौरान रामवतार मीणा व मुकेश मीणा करीब तीन बजे के आस-पास होली खेलने के बहाने आए और दोनो ने अपने-अपने हाथ मे पिस्टल नुमा हथियार से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में उसका एक  साथी पुष्पेन्द्र ंिसह को गोली लगने से  ग भीर  रूप से  घायल हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची  घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि विक्रम में गत दो महिने पहले इन दोनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस के चलते दोनों ने इस वारदात को अन्जाम दिया है। पुलिस ने रामवतार मीणा व मुकेश मीणा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates