Saturday, 21 March 2015

सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने जहर खाया

rape के लिए चित्र परिणामआरोपी दरिंदे पुलिस पहुंच से दूर
22 March 2015
जयपुर। राजधानी के चाकसू थाना इलाके में में सामूहिक दुष्कर्म क ी घटना से आहत एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। खेत से चारा लेकर आ रही युवती के साथ गांव के ही दो कामांध दरिंदों ने जबर्दस्ती सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वाकिए को अंजाम दिया साथ ही किसी के बताने पर
जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डरी-सहमी पीडि़ता को बदहवास हालत में गांव के ही कुछ लोगों ने देख परिजनों को सूचित किया। घटना के बाद परिजन उसे घर पर लेकर आए घर जाकर जहर खा लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों ने खिलाफ भादस की धारा 376, 306 और 120 के  तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त(दक्षिण) रवि दत्त गौड़ ने बताया की थाना इलाके  जयसिंहपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती 19 मार्च को शाम को खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के देा कामांध युवक ताराचंद रैगर (26) और पनव जोगा (27) उसको पास ही स्थित झााडिय़ों में ले गए। जहां पर वहस में चूर दोनों कामांध दरिंदों ने डरा-धमकाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारीेे से दरिंदगी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब पीडि़ता को धमकी दे रहे थे उसे समय वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने युवती को बदहवास हालत में देख लिया और दोनों वहशियों को भागते हुए देखा। इस पर तत्काल युवकों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोकलाज के चलते दरिंदगी की शिकार हुई युवती ने घर आकर जहर खा लिया।
उसे तत्काल परिजनों ने बेहोशी हालत में चौमू सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। जहंा पर उसकी शनिवार सुबह उसकी मौत हेा गई। जैसे ही गंाव में मौत की खबर पहुंची

परिजनों ने नहीं दी पुलिस को जानकारी
गुरूवार रात युवती के जहर खाने की घटना का पता चलने पर परिजनों ने उसे चाकसू के स्थानीय अस्पताल में 108 ऐंबुलेंस के जरिए भर्ती करवाया। जहां से तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे एसएमएस रैफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनो ने घटना में किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दी। एसएमएस अस्पताल से सूचना मिलने पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करके जांच शुरु कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates