21 March 2015
जसपुर। मानव तस्करी विरोधी यूनिट और करणी विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए लोहे के कारखाने से तीन बालश्रमिक मुक्त करवाए। कारखाने में बच्चों से कूलर बॉडी बनवाने समेत अन्य काम करवाए जाते थे। पुलिस
कारखाना मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुक्त कराए गए तीनों बच्चों को चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि यूनिट को सूचना मिली कि मां करणी नगर में एक मकान में बच्चों से काम कराया जाता है। सूचना की पुष्टि होने के बाद यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते उक्त मकान में दबिश दी। यहां लोहे के सामान बनाने का काम किया जाता है। कार ााने में तीन बालश्रमिक काम करते हुए मिले, जिन्हें मुक्त कराया गया है। वहीं कारखाना मालिक मोहम्मद जावेद अंसारी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई के समय मालिक टोंक गया हुआ था।
0 comments:
Post a Comment