Saturday, 7 March 2015

फ्लाई से गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

accident के लिए चित्र परिणाम

8 March 2015
जयपुर। जोधपुर जिले के मंडोर थाना इलाके में होली की मस्ती में तेज गति से बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया।  तेज गति से जा रहे दो युवकों की बाइक शुक्रवार दोपहर फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई।
इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मंडोर के लाई ओवर पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक तेज गति से शहर की तरफ  आ रहे थे। पुल के ऊपर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक की र तार अधिक होने से वे अपनी बाइक को संभाल नहीं पाए। उनकी बाइक पुल पर बनी रेलिंग के ऊपर से होकर करीब दस मीटर नीचे जा गिरी। उस समय वहां मौजूद लोग उनकी मदद को दौड़े। नीचे जाकर उन्होंने संभाला तो एक का दम टूट चुका था जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल था।  उसे  अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके मोबाइल के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates